CNIN News Network

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो... छूट पाकर बजट हुआ आसान, फिर करायी धड़ाधड़ बुकिंग

20 Sep 2026   7 Views

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो... छूट पाकर बजट हुआ आसान, फिर करायी धड़ाधड़ बुकिंग

Share this post with:

0- तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो के आखिरी दिन शानदार रहा रिस्पांश

रायपुर। थैंक्यू क्रेडाई ..आपने हमारे सपने को हकीकत में बदलवा दिया, जो कई वर्षों से चाहकर भी अपना घर नहीं ले पा रहे आज अच्छे लोकेशन में आसान बजट पर वह भी रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट के साथ यह पूरा करवा दिया। ये उन लोगों के बोल थे जो कि क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 के आखिरी दिन रविवार को अपने आशियाने की बुकिंग करा रहे थे। अधिकांश लोगों की पसंद प्लाट, फ्लैट व स्वतंत्र मकान लेने की रही, वहीं कारोबारी वर्ग ने कमर्शियल स्पेश में रूचि दिखाई। गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त पर प्रॉपर्टी खरीदने वाले काफी खुश नजर आ रहे थे। इंडोर स्टेडियम में दोपहर से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था, अच्छी बुकिंग मिलने से स्टाल होल्डर्स भी दोगुने उत्साह से कस्टमर डील करने में लगे रहे। अवकाश का दिन होने से काफी संख्या में अन्य शहरों से भी कस्टमर पहुंचे हुए थे। तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो के आखिरी दिन भी शानदार रिस्पांश मिला।  

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो... छूट पाकर बजट हुआ आसान, फिर करायी धड़ाधड़ बुकिंग

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमेन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बछावत, प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा ने कहा कि एक्सपो से पहले हमने जो कमीटमेंट किया था कि हर वर्ग के लोगों के लिए,हर बजट की प्रापर्टी हम देंगे और वो कस्टमर को प्रापर्टी  एक्सपो में आकर मिला भी। आर्थिक नजरिये से भी पहली बार उनकी खरीदी को आसान बनाने में हमने रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट दी जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। फिर भी फाइनेंस से संबंधित जरूरतें पूरी करने के लिए बैंकों के स्टाल भी थे जो काफी आसान शर्तों पर होम लोन स्वीकृत कर रहे थे। लोग इस बात से भी खुश थे कि एक्सपो में आकर उन्हे क्रेडाई बिल्डर्स के माध्यम एक वैध प्रापर्टी मिल गई। काफी खुशनुमा माहौल था प्रापर्टी एक्सपो में आखिरी दिन जब परिवार सहित पहुंचे लोग बिल्डर्स स्टाल में तरह-तरह के सवाल कर रहे थे,एक बड़ा वर्ग ऐसा भी था जो जल्द से जल्द किराये की मकान से मुक्ति चाह रहे थे और समय सीमा में पजेशन मिल जाने की बात कर रहे थे। ऐसे संतुष्ट लोगों ने अच्छी संख्या में बुकिंग करायी। वहीं दूसरी ओर युवा पीढ़ी के लोग आधुनिक लाइफस्टाइल के फ्लैट कल्चर को ज्यादा पसंद करते हुए बुकिंग की।  

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो... छूट पाकर बजट हुआ आसान, फिर करायी धड़ाधड़ बुकिंग

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में अविनाश ग्रुप, रहेजा ग्रुप, वालफोर्ट, क्लासिक, भारद्वाज, रजत, श्री स्वास्तिक, अष्टविनायक, आरती ग्रुप, सिंघानिया बिल्डकान, आनंदम, समृद्धि, व्हीजीआर, पायोनियरहोम्स, सृष्टि, वुड्स एस्टेट, व्हीव्हीटावर, वर्धमान, आरसीपी, ओम एक्सोटिका, चैतन्य ग्रुप, कृष्णा, ट्रू डेवलपर्स, मोनिका रियल बिल्डकान, वेदांता विहार, मोक्ष वार्या व अन्य नामचीन बिल्डर्स समूह की एक जगह मौजूदगी से एक्सपो में पहुंचे लोगों को हर लोकेशन पर प्रापर्टी लेने का अवसर मिला। इन समूहों के नए व पुराने प्रोजेक्ट के प्रेजेंटेशन से बायर्स को विकल्प तलाशने में आसानी हो रही थी। इस एक्सपो की एक खास बात ये भी रही है कि यदि किसी बिल्डर्स का उस एरिया में प्रोजेक्ट नहीं है और जो बायर्स को चाहिए तो वे उस बिल्डर्स के स्टाल में भेज दे रहे थे जहां उनकी जरूरत पूरी हो सके, मतलब कोई प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि एक्सपो में आए लोगों को प्रापर्टी  मिल जाए यही सबका मकसद था। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web