CNIN News Network

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो को लेकर भारी उत्साह,तैयारियां लगभग पूरी

15 Sep 2026   30 Views

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो को लेकर भारी उत्साह,तैयारियां लगभग पूरी

Share this post with:

** 18 से 20 सितंबर को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजन
** तीन दिन की बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट 
रायपुर। बड़ी छूट का बड़ा फायदा लेने बेताब हैं प्रापर्टी बायर्स...। राजधानी रायपुर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों में क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो को लेकर भारी उत्साह हैं इसलिए कि एक प्लेटफार्म पर समूचे राज्य के बड़े शहरों के प्रापर्टी की जानकारी मिल जाती हैं वह भी पूर्ण रूप से और बड़ी बात ये कि अब तो उनके अपने शहर के बिल्डर्स भी इस एक्सपो में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। चूंकि 18 से 20 सितंबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया गया है और दो ही दिन समय शेष रह गए हैं इसलिए तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई है केवल फाइनल टच दिया जा रहा है। एक्सपो अवधि के दौरान तीन दिन की बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट की बड़ी सौगात पहली बार दी जा रही है। यह जानकार प्रापर्टी बायर्स की जिस प्रकार से इंक्वायरी बिल्डर्स के पास आ रहे हैं लगता है,यह एक्सपो भी इतिहास बना जायेगा और फेस्टिव सीजन के साथ प्रापर्टी सेक्टर्स के लिए बूम लेकर आयेगा। 
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो के संदर्भ में क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमेन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बछावत ने बताया कि क्रेडाई से संबद्ध 50 बिल्डर्स 250 से भी अधिक प्रोजेक्ट लेकर इसमें शामिल हो रहे हैं। कई नए प्रोजेक्ट से भी रुबरु होने का अवसर मिलेगा। जिस बजट पर जिस लोकेशन में आप प्रॉपर्टी चाहेंगे मिलेगा। बिल्डर्स अपने स्टाल पर छोटी-बड़ी हर जानकारी देने की तैयारी कर रखे हैं। प्रापटी लेने में कस्मटर की आर्थिक नजरिये को ध्यान में रखते हुए हमने पहली बार उन्हे एक बड़ी बचत देने जा रहे हैं जो कि उनकी खरीदी को आसान बना देगा, इसीलिए इस बार एक्सपो में तीन दिन की बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट दी जयेगी कि जो बिल्डर्स अपनी ओर से दे रहे हैं। सरकारी योजनाओं के अनुसार जो लाभ है वो तो उन्हे मिलेंगे ही। बेस्ट प्रोजेक्ट,बेस्ट लोकेशन,अर्फोडेबल बजट,फाइनेंस की सुविधाओं को इतने आसान ढंग से पेश किया जा रहा है कि अपने घर का सपना लेकर जो भी एक्सपो पहुंचेंगे उन्हे निराश नहीं होना पड़ेगा। 
उन्होने ये भी बताया कि यह क्रेडाई का सातवां इवेंट होगा इसलिए हर बार नए ग्राहक ही खरीदी करते हैं ऐसा नहीं है पुराने कस्टमर भी नई खरीदी करते हैं। इसलिए नए प्रोजेक्ट पर ज्यादा फोकस किया जायेगा। एक्सपो में लोग प्रापर्टी लेना इसलिए भी पसंद करतें हैं कि उनके पास विकल्प होता है चयन करने का,यह बहुत ही अनुकूल समय हैं प्रापर्टी लेने के लिए इसलिए कि क्रेडाई प्रॉपटी एक्सपो में फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लाट व कमर्शियल स्पेश लेने के लिए 250 प्रोजेक्ट उनके सामने होगा। इनमें सामान्य, मध्यम व बड़ी लागत के बजट का प्रोजेक्ट शामिल कर रखा है। 
फाइनेंस की सुविधा
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 में प्रॉपर्टी लेने वालों को फाइनेंस की आसान सुविधा भी मिलेगी इसलिए कि होम लोन उपलब्ध कराने के लिए बैंकों के स्टाल भी यहां होंगे। लोन की क्या प्रोसेस हैं, ईएमआई और अन्य संबंधित आवश्यक दस्तावेज पूरी जानकारी के साथ वे उपलब्ध करायेंगे वह भी बहुत ही आसान शर्तों पर। बैंक को भी मालूम है कि प्रापर्टी क्रेडाई बेंच रहा है इसलिए वे निश्चित होकार फाइनेंस करते हैं। 
क्रेडाई व रेरा साथ हैं तो वैधानिक प्रापर्टी ही मिलेगा
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में खरीदी करने का एक फायदा कस्टमर ये मानकर भी चलते हैं आगे उन्हे किसी प्रकार की वैधानिक दिक्कतें नहीं आयेगी, क्योकि क्रेडाई व रेरा साथ हैं। कोई शंका समाधान के लिए रेरा के स्टाल भी एक्सपो में लग रहा है। 
एक्सपो स्थल तक पहुंच पाना आसान
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो को हर साल इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए जाने का कारण ये है कि हर जगह से पहुंचने वाले लोगों के लिए यह आसान सुविधा है। पार्किंग के लिए बड़ी जगह है। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित कव्हर्ड कैम्पस है। यहां स्टाल पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। बस अब दो दिन का इंतजार है,अपने प्रापर्टी सेलिब्रेशन को पूरा करने का । तारीख न भूले 18 से 20 सितंबर 2026..।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web