Share this post with:
00 अतिथि के रूप में तीन विधायक व महापौर का मिलेगा मार्गदर्शन
00 एक्सपो की बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट
रायपुर। रियल एस्टेट सेक्टर में छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्यभारत का सबसे बड़ा प्रॉपर्टी एक्सपो क्रेडाई छत्तीसगढ़ की बैनर पर शुक्रवार 18 सितंबर से शुरु हो रहा है जो 20 सितंबर तक रहेगा। राजधानी के मध्य स्थित इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में शाम छह बजे इसका भव्य शुभारंभ होगा। इस शहर की बसाहट को करीब से देखने वाले और विकसित रायपुर में प्रमुख योगदान देने वाले अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। पूर्व मंत्री व विधायक श्री राजेश मूणत मुख्य अतिथि एवं विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री मोतीलाल साहू व शहर महापौर श्रीमती मीनल चौबे विशेष अतिथि होंगे। ये भी एक सुखद संयोग हैं क्योकि उनका अनुभव और मार्गदर्शन बिल्डर्स को मिलेगा और इसका फायदा प्रापर्टी बायर्स को होगा। वैसे भी क्रेडाई ने इस बार तीन दिन की बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट का ग्राहकों को इतनी बड़ी सौगात दे दी है कि ये मौका सिर्फ अपनी जरूरत की प्रापर्टी खरीदने का ही बनता है। स्टेडियम में सभी स्टाल होल्डर्स ने आज अपनी तैयारियों का फाइनल रिहर्सल भी कर लिया,बस कल शाम रिबन कटने का इंतजार है। संभव स्टील पाइप्स व एसआरव्ही सोलर इस एक्सपो के विशेष सहयोगी है।
कह सकते हैं ये प्रॉपर्टी एक्सपो खूबियों वाली है हर दृष्टिकोण से,आधुनिक लाइफ स्टाइल के साथ किस तरह की प्रॉपर्टी लोग चाहते हैं ये आज के युवाओं से ज्यादा अच्छा और कौन जा सकता है और क्रेडाई के इस आयोजन की कमान भी इन्ही युवा बिल्डरों के हाथों में है। इसीलिए उन्होने इस बार इतना बड़ा फैसला लिया है कि प्रापर्टी बायर्स को आर्थिक रुप से देखें तो बड़ा लाभ होगा तीन दिन की बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट मतलब बजट के हिसाब से लाखों का फायदा।
क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमेन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बछावत ने बताया कि क्रेडाई से जुड़े 50 बिल्डर्स 250 से भी अधिक प्रोजेक्ट लेकर इस एक्सपो में शामिल हैं। बेस्ट प्रोजेक्ट, बेस्ट लोकेशन, अर्फोडेबल बजट,फाइनेंस की सुविधाओं को इतने आसान ढंग से समाहित किया गया है कि अपने घर का सपना लेकर जो भी एक्सपो पहुंचेंगे वो जरूर पूरा हो ये उनका मुख्य उद्देश्य है। राज्य सरकार की पालिसी से भी छत्तीसगढ़ में प्रापर्टी खरीदने वालों को काफी रियायत मिल रही है। बैंकों के स्टाल भी एक्सपो में रहेंगे जो उन्हे फाइनेंस की सहूलियत प्रदान करेंगे, वह भी काफी आसान प्रक्रियाओं को पूरा करने पर इसलिए कि सभी पार्टिसिपेट करने वाले मेंबर्स क्रेडाई के हैं।
हर साल कुछ नए प्रोजेक्ट भी जुड़ जाते हैं और इसका लाभ भी कस्टमर को मिलेगा। कई सारे पुराने प्रोजेक्ट विस्तारित भी हुए है जिनका भी फायदा उठा सकते हैं मतलब नए व पुराने रायपुर से लेकर राज्य के बड़े शहरों में यदि आप किसी भी तरह की प्रापर्टी लेना चाहते हैं तो वह आपको इस एक्सपो में आकर मिलेगा। फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लाट व कमर्शियल स्पेश लेने के लिए 250 प्रोजेक्ट आपके सामने होंगे। क्रेडाई छत्तीसगढ़ आपको एक अच्छा विकल्प देने के मकसद से तीन दिन 18 से 20 सितंबर तक का यह आयोजन लेकर आए हैं,बस कुछ घंटों का इंतजार और फिर आप अपने आशियाने का खुशियां सेलिब्रेट कर सकते हैं इस गणेशोत्सव। चाहें तो बुकिंग कर सकते हैं और चाहें तो चाबी ले सकते हैं।
Share this post with:
18 Sep 2026 0 Views
17 Sep 2026 13 Views
17 Sep 2026 15 Views
16 Sep 2026 61 Views
16 Sep 2026 113 Views