Share this post with:
* -टॉम ब्लंडेल फिफ्टी लगाकर नाबाद लौटे, आकाशदीप को 2 विकेट
क्राइस्टचर्च--न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 246 रन बनाए। स्टंप्स पर टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
शुक्रवार को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हालांकि, भारतीय गेंदबाज हेगले ओवल स्टेडियम की बॉलिंग फ्रेंडली कंडीशंस का फायदा नहीं उठा सके। लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 77/1 था। गुरनूर बरार ने डेवोन कॉन्वे का विकेट लेकर ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक की।
दूसरे सेशन में भारत ने लगातार 3 ओवर में 3 विकेट लेकर वापसी की। यहां पर रचिन रवींद्र जीरो, हेनरी निकल्स 16, कप्तान टॉम लैथम 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी सेशन में कीवियों ने 115 रन बनाकर बढ़त ली। यहां डेरिल मिचेल 31 रन बनाकर आउट हुए।
Share this post with:
28 Nov 2026 16 Views
28 Nov 2026 18 Views