Share this post with:
पटना। एक ओर देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं वहीं बिहार की राजनीति में इन दिनों अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। सवाल ये उठ रहा है कि मुख्यमंत्री भाजपा का होगा या जदयू का? गुरुवार को एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्यता की प्रक्रिया के लिए दिल्ली रवाना हुए, वहीं सम्राट चौधरी के भी दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली जाने की खबर ने सियासी सरगर्मी और बढ़ा दी है। इसी बीच पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर एक पोस्टर लगाए जाने से नया विवाद खड़ा हो गया। पोस्टर में बाल्मीकि समाज संघ के नाम से अपील करते हुए 'बिहार में हो सम्राट की सरकार' की मांग की गई थी। हालांकि पोस्टर लगने के कुछ ही देर बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे फाड़कर हटा दिया।भाजपा की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह पोस्टर पार्टी द्वारा नहीं लगाया गया था और इसका पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है।
Share this post with:
18 Apr 2026 1 Views
18 Apr 2026 3 Views