Share this post with:
डोंगरगढ़। धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ के कोहलाकसा जंगल में उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब तेंदूपत्ता तोडऩे गई महिलाओं पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोला, मूंगलानी और नारायणगढ़ गांव की 10 महिलाएं तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए एलबी नगर क्षेत्र के कोहलाकसा जंगल में गई थी, तभी अचानक उन पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सूअर का हमला इतना घातक था कि 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं जंगली सुअर के हमले में कोलहाकसा गांव की रहने वाली फूलबाई साहू की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फूलबाई के सीने और हाथ में गंभीर चोट आई है। फिलहाल सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल वन विभाग की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Share this post with:
05 May 2026 5 Views