CNIN News Network

कोहकापाल इलाके के पास इंद्रावती नदी से मिला लापता महिला का शव

24 Aug 2026   17 Views

कोहकापाल इलाके के पास इंद्रावती नदी से मिला लापता महिला का शव

Share this post with:

जगदलपुर। जिले के बाेधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत जगदलपुर के नयामुंडा पारा निवासी महिला 15 अगस्त से लापता थी। पुुलिस जिसकी लगातार तलाश कर रही थी, जिसका शव साेमवार काे कोहकापाल इलाके के पास इंद्रावती नदी के किनारे मिला है।
बाेधघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर के कोहकापाल के पास इंद्रावती नदी में शव देखकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतका की उम्र करीब 55 से 60 साल बताई जा रही है और वह नयामुंडा की रहने वाली थी। महिला 15 अगस्त से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 अगस्त को बोधघाट थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web