Share this post with:
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के भरोसेमंद सहयोगी फिरहाद हकीम ने शुक्रवार को कोलकाता के महापौर पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया था। पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक और बनर्जी के करीबी सहयोगी हकीम ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद कामकाज में आ रही कठिनाइयों का हवाला देते हुए पहले ही टीएमसी प्रमुख से पद से इस्तीफा देने की अनुमति मांगी थी। टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने बताया कि उस समय उनसे इस्तीफा न देने को कहा गया था। हालांकि, उन्होंने आज ममता बनर्जी से फिर से पद छोडऩे की अनुमति देने का अनुरोध किया, जिसके बाद ममता बनर्जी मान गईं। अब अगला महापौर कौन होगा इस पर फैसला पार्टी ने नहीं लिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान यहां यदि वार्डों का आकलन करें तो अधिकांश में भाजपा को बढ़त मिली थी।
Share this post with:
08 Jun 2026 500 Views
04 Sep 2026 20 Views
03 Sep 2026 32 Views
03 Sep 2026 35 Views
03 Sep 2026 52 Views
03 Sep 2026 58 Views
03 Sep 2026 16 Views