Share this post with:
0- सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मृतकों के परिजनों को देंगे 25 लाख मुआवजा व रोजगार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार सप्तमी की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मची अफरातफरी और भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त क्षेत्र में मुसलाधार बारिश हो रही थी। बारिश से बचने और प्रतिमा दर्शन के लिए अचानक पंडाल के भीतर लोगों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया। बताया जा रहा है कि भीड़ के भारी दबाव के कारण पंडाल के ढांचे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।
हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से पंडाल की बिजली बंद कर दी गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और राहत कार्य शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का भी दौरा किया। फिलहाल सुरक्षा कारणों से दर्शनार्थियों के लिए पूजा पंडाल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
* हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
Share this post with:
18 Oct 2026 41 Views
16 Oct 2026 31 Views
16 Oct 2026 28 Views
16 Oct 2026 28 Views
16 Oct 2026 21 Views