CNIN News Network

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, 570 घायल

11 Aug 2026   6 Views

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, 570 घायल

Share this post with:

 

* 86 इमारतें गिरीं, 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान

 

 

कोलंबिया में सोमवार रात को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल होने की खबर है।

अधिकारियों के मुताबिक, देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। 18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान हुआ है।

इसके अलावा 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है। पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रपति ने इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी शुरू कर दी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web