Share this post with:
00 चेयरमैन ने ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत
बिलासपुर। कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न पैचों का निरीक्षण किया तथा विभागीय एवं ठेका श्रमिकों से संवाद किया। दौरे की शुरुआत में साईराम ने व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन किया और माइन प्लान की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभागीय पैच का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने पार्थ शॉवेल एवं 240 टन क्षमता वाले डंपर के ऑपरेटरों से बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन भारत की पहली टाटा हिटाची के 21 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले इलेक्ट्रिक शॉवेल पर स्वयं चढ़े और ऑपरेटर केबिन का जायज़ा लिया। उन्होंने ऑपरेटर से बातचीत कर मशीन के सुरक्षा $फीचर्स तथा एर्गोनॉमिक्स की जानकारी ली। उन्होंने कृष्णा शॉवेल का भी अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने केजेएसएल के कोल फेस का निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत ठेका श्रमिकों से बातचीत की। देव माइनिंग पैच के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कर्मियों एवं ठेकेदार कंपनी के श्रमिकों से संवाद किया। उन्होंने पीएनसी एवं सैनिक माइनिंग पैच का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना नृपेन्द्र नाथ सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।
Share this post with:
11 Oct 2026 10 Views
11 Oct 2026 134 Views
10 Oct 2026 105 Views
10 Oct 2026 111 Views
10 Oct 2026 31 Views
09 Oct 2026 30 Views
08 Oct 2026 75 Views
08 Oct 2026 66 Views