CNIN News Network

कोटरी नदी के बेचाघाट में रेत के टीले से टकराकर नाव पलटी

09 Aug 2026   12 Views

कोटरी नदी के बेचाघाट में रेत के टीले से टकराकर नाव पलटी

Share this post with:

कांकेर। जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के कोटरी नदी के बेचाघाट में सवारियों से भरी एक नाव आज रविवार सुबह अचानक रेत के टीले से टकराकर पलट गई। नाव में उस वक्त करीब 12 लोग सवार थे। नाव पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में पहुंचकर नाव में सवार सभी 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि नदी में रेत का टीला होने के कारण नाव उससे टकरा गई, जिसके बाद संतुलन बिगडऩे से नाव पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर भी हलचल बढ़ गई। फिलहाल सभी लोगों के सुरक्षित होने से राहत की स्थिति है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web