Share this post with:
सुकमा। जिले के कोंटा से बिलासपुर के बीच चलने वाली हर्ष ट्रेवल्स की बस पर लगातार दूसरे दिन पत्थरबाजी हुई है। कोंटा थाना क्षेत्र के ढोंडरा के पास अज्ञात लोगों ने बस पर पत्थर फेंके, जिससे तीन कांच टूट गए। यह घटना रविवार शाम करीब 04 बजे हुई, जिसमें बस का एक कांच टूटा। इससे पहले शनिवार को भी बस के आगे और पीछे के कांच तोड़े गए थे। दो दिनों में हुई इन घटनाओं से बस संचालक अनूप ध्रुव चिंतित हैं।
बस संचालक अनूप ध्रुव ने बताया कि बस संचालक ने मामले की शिकायत कोंटा थाने में की गई है। उन्होंने बताया कि जिस तरफ पत्थर फेंके गए, उस ओर कोई यात्री नहीं था, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के पीछे किसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बस संचालक ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
Share this post with:
11 Oct 2026 12 Views
11 Oct 2026 134 Views
10 Oct 2026 105 Views
10 Oct 2026 111 Views
10 Oct 2026 31 Views
09 Oct 2026 31 Views
08 Oct 2026 76 Views
08 Oct 2026 67 Views