CNIN News Network

कोंटा बस स्टैंड में नशे की हालत में मिला यात्री बस का चालक

19 Jun 2026   5 Views

कोंटा बस स्टैंड में नशे की हालत में मिला यात्री बस का चालक

Share this post with:

सुकमा। जिले के कोंटा बस स्टैंड में पायल बस के चालक को नशे की हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने बस रुकवा दी। यात्रियों का आरोप है, कि चालक बहुत अधिक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। इसके बाद लोगों ने चालक से बातचीत की और घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद बस स्टैंड पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर चालक का मेडिकल परीक्षण कराने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रश्न यह है कि यदि चालक वास्तव में नशे की हालत में बस चला रहा था, तो सैकड़ों यात्रियों की जान की जिम्मेदारी कौन लेगा? यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले पायल बस के संचलक पर भी कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web