CNIN News Network

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाली ज्ञानेश्वरी को 30 लाख की प्रोत्साहन राशि व डीएसपी पद पर पदोन्नति का छग सरकार ने दिया तोहफा

03 Aug 2026   335 Views

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाली ज्ञानेश्वरी को 30 लाख की प्रोत्साहन राशि व डीएसपी पद पर पदोन्नति का छग सरकार ने दिया तोहफा

Share this post with:

रायपुर। आज मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की रजत पदक विजेता, राजनांदगांव की हमारी प्रतिभाशाली बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर ज्ञानेश्वरी ने पूरे छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि हमारी बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में 30 लाख की प्रोत्साहन राशि तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति की घोषणा की है।

प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को हरसंभव अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वास है कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में भी भारत और छत्तीसगढ़ का नाम विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web