CNIN News Network

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड

31 Jul 2026   30 Views

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड

Share this post with:

 

0-जूडो में अस्मिता के बाद हर्ष ने फाइनल जीता

ग्लासगो--भारत ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार को 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड जीत लिए हैं।

अस्मिता डे ने रात 8:56 बजे जूडो के विमेंस 48 किग्रा वेट कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। उसके बाद 9:11 बजे हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराया और दूसरा गोल्ड दिलाया।

इन दो गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में 9वें स्थान पर है। उसके पास 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित 19 मेडल हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web