Share this post with:
सुकमा। जिले के केशकुर से तोंगपाल के बीच एनएच-30 सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा हाेने से से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्तर में लगातार हाे रही बारिश के बाद कामानार से सिंगल के बीच सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो गई है। यह मार्ग एनएच-30 का हिस्सा हाेने से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन यहां से हाेकर गुजरते हैं। सड़क पर कीचड़ होने के कारण भारी वाहनों के पहिए फंस रहे हैं। इससे सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
सड़क की हालत खराब होने से छोटे वाहन चालक जोखिम उठाने से बच रहे हैं। कई चालक सुकमा से दंतेवाड़ा होकर आवाजाही कर रहे हैं। इस रास्ते से करीब 80 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय के साथ ईंधन का खर्च भी बढ़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और राजनीतिक दलों ने कई बार सड़क की बदहाली को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट करवाया, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है। बारिश शुरू होते ही गड्डों में पानी और कीचड़ भरने से समस्या और गंभीर हो जाती है। यह मार्ग एनएच-30 का हिस्सा हाेने से दक्षिण बस्तर को दक्षिण भारत समेत देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सुकमा आने वाले व्यापारियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी यह महत्वपूर्ण सड़क है। ऐसे में सड़क की खराब हालत से लोगों में नाराजगी है।
Share this post with:
27 Aug 2026 10 Views
27 Aug 2026 20 Views
26 Aug 2026 37 Views
26 Aug 2026 44 Views
26 Aug 2026 28 Views