CNIN News Network

केशकाल विधायक ने बहुप्रतीक्षित बाईपास मार्ग का किया निरीक्षण

24 Oct 2026   5 Views

केशकाल विधायक ने बहुप्रतीक्षित बाईपास मार्ग का किया निरीक्षण

Share this post with:

कोंडागांव। जिले के केशकाल घाट पर बार-बार लगने वाले लंबे जाम से राहत दिलाने के लिए बहुप्रतीक्षित बाईपास मार्ग का काम जल्द पूरा करना जरूरी है। संकरी और घुमावदार सड़क पर भारी वाहनों का दबाव, वाहनों के खराब होने और ओवरटेकिंग से यातायात बाधित होता है। इससे यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। समस्या को देखते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम ने निर्माण स्थल का आज शनिवार को निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
विधायक टेकाम ने केशकाल घाट के नीचे से निर्माण कार्य का पैदल निरीक्षण किया। इसके बाद गोल्डी ढाबा के पास से जंगल के भीतर तक चल रहे काम की स्थिति देखी। उन्होंने गढ़सिल्यारा बाईपास सड़क पर तैनात मशीनों और निर्माण में इस्तेमाल हो रहे संसाधनों का भी जायजा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने परियोजना जल्द पूरी करने पर जोर दिया। केशकाल घाट बस्तर को प्रदेश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। जाम के कारण यात्री बसों, मालवाहक वाहनों और जरूरी सेवाओं के परिवहन पर असर पड़ता है। बाईपास बनने से भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। नीलकंठ टेकाम ने कोंडागांव कलेक्टर रहते हुए भी बाईपास की जरूरत पर जोर दिया था। अब विधायक के रूप में उन्होंने निर्माण की प्रगति देखी है, सड़क के दोनों छोर से काम जारी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web