Share this post with:
कोंडागांव। जिले की केशकाल पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और धारदार हथियार लेकर घूमने के दो अलग-अलग मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार सुरडोंगर निवासी सिद्धार्थ यादव ने दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि चारामा के 8 लोगों ने उन्हें और राजेश यादव को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। हमले में राजेश यादव के सिर से खून निकल आया। चेहरे और बाएं हाथ में भी चोटें आईं। यह घटना एक पर्यटन स्थल पर हुई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी वहां शराब के नशे में थे। उन्हें शराब पीने से रोकने पर विवाद शुरू हुआ और मामला मार-पीट तक पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने लक्की ठाकुर (19), करण जुरी (18), युगल कांगे (19), योगेंद्र कुमार मंडावी (19), शिवम सोनकर (20) और गौतम गोंडामे (21) को गिरफ्तार किया। इनके साथ दो नाबालिग भी शामिल थे। सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 133/2026 में क्चहृस् की धारा 109, 191(2), 296, 115 (2) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में 31 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि उपरपारा बिसेन बाड़ी के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। वह अकरम हुसैन को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान इमामुद्दीन खान (29), निवासी वार्ड क्रमांक 8, चारामा के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से कटर गुप्ती, स्टील कवर वाला चाकू, बिझवा नुमा चाकू, लोहे का बंडा और छुरी बरामद हुई। सभी हथियार जब्त कर लिए गए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और क्चहृस् की धारा 296, 351 (3) के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपीयों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। दोनों मामलों में कार्रवाई के दौरान निरीक्षक रितेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश मरकाम और प्रशिक्षु उपनिरीक्षक राखी यादव समेत पुलिस टीम का योगदान रहा।
Share this post with:
01 Sep 2026 21 Views
31 Aug 2026 31 Views
31 Aug 2026 27 Views
31 Aug 2026 25 Views
31 Aug 2026 29 Views
31 Aug 2026 36 Views
30 Aug 2026 43 Views