Share this post with:
केरलम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रविवार को भारी बारिश ने इडुक्की, मलप्पुरम सहित कई जिलों में तबाही मचाई। लैंडस्लाइड, मडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग लापता हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश में बारिश का असर अभी भी कई इलाकों में है। ललितपुर में बेतवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, सीतापुर में कई छोटे पुल डूब गए हैं। उन्नाव की जलमग्न बस्तियों में नाव चल रही है। बाराबंकी में रविवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
गुजरात के भावनगर और राजकोट में रविवार को करीब आधे घंटे तेज बारिश में ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। भावनगर के महुवा में साढ़े 4 इंच और राजकोट के गोंडल में साढ़े 3 इंच बारिश हुई। जूनागढ़ के गिरनार जंगल में अचानक बाढ़ आ गई। यहां आत्मेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते में बच्चे-बूढ़े सहित 40 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए। वन विभाग और फायर ब्रिगेड ने सभी को बचाया।
Share this post with:
19 Sep 2026 48 Views
22 Sep 2026 8 Views
22 Sep 2026 13 Views
21 Sep 2026 32 Views
21 Sep 2026 18 Views
19 Sep 2026 196 Views
19 Sep 2026 48 Views