Share this post with:
रायपुर। सक्ती जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच के लिए केंद्रीय जांच टीम प्लांट पहुंची है। टीम में सात विशेषज्ञ सदस्य शामिल हैं। जो कि घटनास्थल पहुंचकर हर सूक्ष्म बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम में स्वास्थ्य व सुरक्षा महकमे के सदस्य शामिल है। घटना की गंभीरता को राज्य ही नहीं बल्कि केन्द्र सरकार भी सजगता से ले रही है। बता दें अभी तक हादसे में 23 मजदूरों की मौत हो चुकी है। उधर एक बड़े उद्योगपति जिनका खुद का रायगढ़ जिले में बड़ा प्लांट है,ने वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर को लेकर सवाल उठाया कि है कि बगैर जांच एफआईआर चिंता का विषय है.
Share this post with:
18 Apr 2026 9 Views
18 Apr 2026 24 Views
18 Apr 2026 13 Views