Share this post with:
रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां श्रीमती काशी बाई चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शिवराज जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Share this post with:
30 Oct 2026 0 Views
30 Oct 2026 35 Views
29 Oct 2026 42 Views
29 Oct 2026 29 Views
28 Oct 2026 41 Views