Share this post with:
00 हज कमेटी अध्यक्ष ने 2027 की प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म करने का किया आग्रह
रायपुर। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री,भारत सरकार किरेन रिजीजू से नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन (राज्य मंत्री दर्जा) मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने सौजन्य मुलाकात की। इस भेंट के दौरान श्री बेग ने केंद्रीय को हज 2026 के सफलता पूर्वक संपादन की बधाई देते हुए इस वर्ष हज के दौरान हाजियों को उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय से राज्य के हज यात्रियों की व्यवस्थाओ पर विस्तारपूर्वक चर्चा भी किए।
उन्होने बताया कि ऑनलाईन हज आवेदन हेतु हज यात्रियों की सुविधा हेतु हज कमेटी के कार्यालय में पृथक से एक काऊंटर की व्यवस्था की गई, जहां से बड़ी संख्या में आवेदन किए गए। राज्य के लोगों को हज संबंधित अधिक से अधिक जानकारी देने के उद्देश्य से विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। साथ. ही केन्द्रीय मंत्री रिजीजू से हज 2027 हेतु राज्य की समस्त हज प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म करने की प्रमुखता से मांग रखी। जिसे केंद्रीय ने प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म करने हेतु आश्वासन भी दिया है। उन्होने कहा विगत वर्षों की तुलना में आगामी हज यात्रा हेतु सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें अधिकांश कन्फर्म भी हुए हैं। केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा हज यात्रा हेतु उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं और शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से हज यात्रियों में उत्साह है । इस दौरान राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना अमीर बेग भी उपस्थित थे।
Share this post with:
10 Sep 2026 20 Views
10 Sep 2026 13 Views
10 Sep 2026 52 Views
10 Sep 2026 20 Views
10 Sep 2026 13 Views