Share this post with:
बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने सुरक्षा काफिले, फॉलो वाहन और आधिकारिक कन्वॉय में शामिल गाडिय़ों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग की सोच से प्रेरित होकर लिया है।
साहू ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए संसाधनों का जिम्मेदार और संतुलित उपयोग समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर देशवासियों को सादगी, ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित में सादगी, ऊर्जा संरक्षण, आत्मनिर्भरता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को केवल सरकारी पहल तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक जनआंदोलन बनाया जाना चाहिए।
साहू ने लोगों से भी अपील की कि वे दैनिक जीवन में छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर ऊर्जा और संसाधनों की बचत में योगदान दें। उनका मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही देश आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकता है।
Share this post with:
14 May 2026 6 Views
14 May 2026 13 Views
13 May 2026 31 Views
13 May 2026 19 Views
13 May 2026 20 Views