Share this post with:
जगदलपुर। केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल मामले में सजा काट रहा एक कैदी रमेश कुंजाम 35 वर्ष बीती गुरूवार रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दे दिया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठाैर ने बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में रहने वाला रमेश कुंजाम 35 वर्ष नक्सल मामले में सजा काट रहा था, जिस पर 3 नक्सल मामले चल रहे थे। नक्सल मामले होने के कारण रमेश को केंद्रीय जेल दंतेवाड़ा में रखा गया था। लेकिन नवंबर 2025 में उसे जगदलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। गुरुवार की रात को रमेश बाथरूम करने के लिए गया हुआ था। जहां बाथरूम में बिखरे पानी में उसका पैर फिसल गया और गिर पड़ा। रमेश की आवाज को सुनकर अन्य कैदियों ने उसे जेल प्रहरियो की मदद से महारानी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।
Share this post with:
05 Jun 2026 10 Views
05 Jun 2026 9 Views