Share this post with:
जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय जेल जगदलपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदी काे शासन की पहल पर अच्छे आचरण और जेल में संतोषजनक व्यवहार के आधार पर इन बंदियों को निर्धारित सजा अवधि पूरी होने से पहले इन सभी को रिहा कर दिया गया है। अब वे जेल से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की नई शुरुआत करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर केंद्रीय जेल से रिहा होने वालों में करटामी रामा पिता हिडमा (69) निवासी दरभा, विभूति भूषण साहू पिता विनोद चंद्र (42) निवासी नाल्को ओडिशा, मेहर सिह पिता अग्नू दुग्गा (35) निवासी दुर्गूकोंदल, बुधराम पिता सुखदेव (36) निवासी छिंदनार, गीदम और वीरेंद्र नरेटी पिता भानुराम (46) निवासी बडग़ांव, कांकेर शामिल हैं। जेल विभाग के अनुसार इन बंदियों की रिहाई नियम 318 के तहत अच्छे आचरण के आधार पर समयपूर्व रिहाई के प्रावधान के तहत की गई है। लंबे समय तक जेल में रहने के दौरान इनके व्यवहार, आचरण और सुधारात्मक गतिविधियों में सहभागिता को भी रिहाई की प्रक्रिया में आधार बनाया गया।
जगदलपुर के केन्द्रीय जेल अधीक्षक अक्षय तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई यह रिहाई जेलों में केवल दंड की व्यवस्था के बजाय सुधार और पुनर्वास की अवधारणा पर केन्दित है। अच्छे आचरण वाले बंदियों को समय पूर्व रिहाई का अवसर देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने का मौका दिया गया है। अब इन बंदियों के सामने जेल की जिंदगी से बाहर निकलकर परिवार और समाज के बीच नए सिरे से जीवन शुरू करने का मौका है।
Share this post with:
14 Aug 2026 12 Views
10 Aug 2026 96 Views
10 Aug 2026 97 Views