Share this post with:
नारायणपुर। भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय के उप सचिव प्रशांत एमएस. ने कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के साथ शनिवार को नारायणपुर जिले के भ्रमण के दौरान शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल केइन्ता अभियान के अंतर्गत संचालित वैकल्पिक शाला मुसेर में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा गुमियाबेड़ा में पौधरोपण एवं बागवानी के माध्यम से आजीविका संवर्धन के प्रयासों की जानकारी ली भ्रमण के दौरान केंद्रीय उप सचिव प्रशांत एम.एस. ने स्कूल केइन्ता अभियान के अंतर्गत संचालित वैकल्पिक शाला मुसेर का निरीक्षण कर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, बच्चों की सहभागिता तथा विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। स्कूल केइन्ता अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩा और उन्हें सीखने के अवसर उपलब्ध कराना है।
Share this post with:
18 Oct 2026 6 Views
18 Oct 2026 27 Views
16 Oct 2026 31 Views
16 Oct 2026 27 Views
16 Oct 2026 27 Views
16 Oct 2026 19 Views
14 Oct 2026 46 Views