Share this post with:
रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र के ग्राम कुहेरा स्थित नर्सरी में राखी पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 बाइक, 8 मोबाइल और नगदी सहित 3 लाख रुपये से अधिक का समान जप्त किया।
पुलिस से जानकारी के अनुसार ग्राम कुहेरा नर्सरी में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर राखी पुलिस ने मौके पर छापामारा और वहां जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 3 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में राखी थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
Share this post with:
01 Nov 2026 7 Views
01 Nov 2026 28 Views
31 Oct 2026 38 Views
31 Oct 2026 29 Views
30 Oct 2026 39 Views
30 Oct 2026 45 Views