Share this post with:
रायपुर। जनसंचार शिक्षा व शोध के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में होगी। कुलपति प्रोफेसर मनोज दयाल ने इसकी विस्तृत कार्य योजना पर अमल करने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार का विशेष दौरा किया।
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने गुजविप्रौवि के कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई से हिसार में एक महत्वपूर्ण बैठक कर उच्च शिक्षा, जनसंचार और शोध को नई दिशा देने के लिए जनसंचार विभाग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना पर सहमति बनी है। केटीयू, रायपुर (छत्तीसगढ़) और गुजविप्रौवि, हिसार (हरियाणा) के दोनों अग्रणी विश्वविद्यालयों के मध्य अकादमिक सहयोग और शैक्षणिक उन्नयन पर विस्तृत मंथन किया गया।
जनसंचार में नया रोडमैप हेतु प्रो. दयाल ने समग्र विकास पर गहन चर्चा की। इसमें अकादमिक, रिसर्च और रणनीतिक बिंदुओं पर सहमति बनी। जनसंचार के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना पर जोर दिया गया। वैश्विक परिदृश्य और शिक्षण की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विभाग का उन्नयन होगा। शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करते हुए विद्यार्थी-केंद्रित और नवाचार आधारित अध्ययन प्रणाली को बढ़ावा देना होगा। इसके साथ ही मीडिया इंडस्ट्री और अकादमिक क्षेत्र के बीच मजबूत तालमेल स्थापित करने की योजना बनी है। जनसंचार शिक्षा और शोध के क्षेत्र में दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एक मजबूत साझेदारी के लिए संयुक्त शोध परियोजनाएं तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के आदान-प्रदान के नए अवसर बनेगें।
Share this post with:
04 Jul 2026 19 Views
03 Jul 2026 34 Views
02 Jul 2026 34 Views
01 Jul 2026 60 Views
01 Jul 2026 17 Views