CNIN News Network

कुकुर नदी का पानी बीएसएफ कैंप में घुसा, जवानों ने टीन शेड की छत व पेड़ों का लिया सहारा

31 Jul 2026   6 Views

कुकुर नदी का पानी बीएसएफ कैंप में घुसा, जवानों ने टीन शेड की छत व पेड़ों का लिया सहारा

Share this post with:


नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ में घने जंगलों और पहाडिय़ों के बीच स्थित बालेबेड़ा गांव में स्थापित सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप का है, जहां बीएसएफ की 86वीं बटालियन के जवान तैनात हैं। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नाले उफान पर हैं। कैंप के समीप बहने वाली कुकुर नदी का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि पानी सीधे कैंप परिसर में घुस गया। देखते ही देखते पूरा परिसर जलमग्न होने लगा और जवानों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का अवसर तक नहीं मिल पाया। अपनी जान बचाने के लिए कई जवान आवासीय टीन शेड की छत पर चढ़ गए, जबकि कुछ ने आस-पास के पेड़ों का सहारा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार जवानों को कई घंटे तक इन्हीं ऊंचे स्थानों पर रहकर पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों ओर बाढ़ का पानी और उसके बीच पेड़ व टीन की छत पर सुरक्षित बैठे जवान दिखाई दे रहे हैं।नक्सलवाद की चुनौती कम होने के बावजूद यहां की भौगोलिक परिस्थितियां, दुर्गम जंगल, उफनती नदियां और अचानक आने वाली प्राकृतिक आपदाएं आज भी जवानों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। यह दृश्य साफ बताता है कि अबूझमाड़ में तैनात सुरक्षाबल केवल सुरक्षा चुनौतियों का ही नहीं, बल्कि यह प्राकृतिक आपदाओं का भी डटकर सामना करते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web