CNIN News Network

कुएं में गिरा वन्य प्राणी भालू का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित निकालकर छोड़ा जगंल में

10 Aug 2026   17 Views

कुएं में गिरा वन्य प्राणी भालू का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित निकालकर छोड़ा जगंल में

Share this post with:


कांकेर। जिले में इन दिनों वन्य प्राणी भालुओं के हमले से हुई जनहानि के बाद भालुओं के बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हालात ऐसे हैं कि लोग जंगल की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। इसी बीच नरहरपुर वन परिक्षेत्र के कुसुमपानी गांव में भोजन की तलाश में निकला भालू का एक शावक कुएं में गिर गया। सोमवार को इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शावक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद जंगल में छोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार भालू का शावक कुसुमपानी गांव के एक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया और शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग के अनुसार, आशंका है कि भोजन की तलाश में भालुओं का परिवार जंगल से खेतों की ओर आया था। इसी दौरान शावक पानी देखकर कुएं के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। रेस्क्यू के दौरान आस-पास भालू के परिवार की मौजूदगी की आशंका के चलते वनकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती। कांकेर जिले में लगातार भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने, सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web