Share this post with:
दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल में लगातार हो रही तेज बारिश से वार्ड क्रमांक 08 में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। वार्ड का बड़ा नाला पूरी तरह भर जाने के बाद गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास से रेलवे पटरी की ओर बह रहा है। निकासी बाधित होने के कारण पानी आस-पास के घरों के पीछे से होते हुए घरों में घुसने लगा है।
जलभराव के कारण स्थानिय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने से वहां रखा सामान भी खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी है। लाेगाें का कहना है कि नाले की सफाई के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर नाले की सफाई कराने की मांग की है। साथ ही पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई है, ताकि बारिश के दौरान वार्ड में बार-बार जलभराव की स्थिति न बने।
Share this post with:
21 Aug 2026 43 Views
21 Aug 2026 25 Views
20 Aug 2026 210 Views
20 Aug 2026 43 Views