Share this post with:
रायपुर। आखिरकार लंबे समय से रिक्त सीजीपीएससी अध्यक्ष के लिए नाम तय हो गया है,केवल आदेश जारी होने की प्रतीक्षा है। यदि कुछ बड़ा ही बदलाव आ गया तो ठीक अन्यथा पूर्व आईएएस अधिकारी महादेव कावरे नए अध्यक्ष होंगे। सूत्र तो ये भी बता रहे हैं कि नियुक्ति की फाइल अनुमोदन के लिए राजभवन भेजी गई है, जहां फिलहाल मंजूरी का इंतजार है। कलेक्टर से संभागायुक्त तक का अनुभव रखने वाले कावरे उम्र सीमा के हिसाब से मई 2028 तक यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
बता दें 2008 बैच के आइएएस अधिकारी रहे कावरे बेमेतरा और जशपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा दुर्ग और रायपुर संभाग के आयुक्त सहित आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्यिक कर विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
Share this post with:
27 Nov 2026 7 Views
25 Nov 2026 498 Views
25 Nov 2026 482 Views
24 Nov 2026 659 Views
23 Nov 2026 648 Views
21 Nov 2026 892 Views
21 Nov 2026 923 Views