CNIN News Network

कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर पटवारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

11 Nov 2026   3 Views

कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर पटवारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Share this post with:


एमसीबी। तहसील खडग़वां में पदस्थ पटवारी चन्द्र विजय साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) खडग़वां-चिरमिरी से जारी हुआ है। चन्द्र विजय साहू पटवारी हल्का नंबर 11, 07, तहसील खडग़वां में पदस्थ थे। आदेश के अनुसार उनके पदस्थापना अवधि के दौरान विभिन्न प्रशासनिक, विभागीय तथा राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में लापरवाही और अनियमितताएं पाई गईं। इस संबंध में उन्हें कार्यालय के पत्र क्रमांक 548, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के माध्यम से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जवाब प्रस्तुत करने के लिए उन्हें 03 दिवस का समय दिया गया था। आदेश में उल्लेख है कि निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद भी आज दिनांक तक उनके द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र के संबंध में कोई समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे शासकीय सेवा नियमावली के प्रतिकूल आचरण माना गया है। इसी आधार पर चन्द्र विजय साहू को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच कार्यवाही संस्थित की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील खडग़वां (कानूनगो शाखा) निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web