CNIN News Network

कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, गरबा खेलकर लौट रही लोको पायलट की बेटी की मौत

20 Oct 2026   7 Views

कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, गरबा खेलकर लौट रही लोको पायलट की बेटी की मौत

Share this post with:


भिलाई। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-5 स्थित फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर अपने पड़ोसी युवक के साथ स्कूटी में गरबा खेलकर घर लौट रही लोको पायलट की बेटी अक्षिता अवचट की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी स्कूटी को कार ने ठोकर मार दी जहां इलाज के दौरान अक्षिता की मौत हो गई वहीं आयुष कुमार पचौरी का इलाज भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार से मिली जानकारी के अनुसार अक्षिता अवचट (20) कॉलोनी के बी ब्लॉक में रहती थी और उनके पिता गजानन अवचट लोको पायलट हैं। वह पड़ोस में रहने वाले आयुष कुमार पचौरी (17) के साथ गरबा खेलने गई थी। गरबा खेलने के बाद दोनों स्कूटी से तालपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सेक्टर-5 स्थित सीमेंट प्लांट के पास कार (सीजी 07 सीएच 2321) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और वे गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगिरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल लेकर पहुंचे जहां अक्षिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं आयुष जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web