CNIN News Network

कांग्रेसी चुनाव लड़ते हैं भारत में और बात करते हैं अमेरिका की-डॉ. मोहन यादव

25 Apr 2024   34 Views

कांग्रेसी चुनाव लड़ते हैं भारत में और बात करते हैं अमेरिका की-डॉ. मोहन यादव

Share this post with:

 

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की पूर्व विधायक चंद्रभागा किराड़े को भाजपा की सदस्यता दिलाई । उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की देश में आंधी चल रही है, सभी विपक्षी दल धराशाई हो रहे हैं।कलेक्टर आफिस के बाहर बने विशाल पांडाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी ने जिस तरह की भाषा कर रहे हैं, वह अच्छा नहीं है। उन्हें अपने कथन के लिए माफी मांगनी चाहिए। वह विरासत पर कर की बात करते हैं, तो सबसे पहले विरासत पर कर नेहरू-गांधी परिवार पर लगना चाहिए था। भारत में चुनाव लड़ते हैं और अमेरिका की बात है। भगवा हमारी आस्था का और संस्कृति का रंग है। यह हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं। विभाजन यह कर रहे हैं। हमें पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जैसे मुस्लिम चाहिए जो देश को आगे बढ़ाएं, न कि देश का विभाजन करे। 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web