CNIN News Network

कांग्रेस संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त कर देने का झूठ फैला रही है - मुख्यमंत्री साय

23 Apr 2024   48 Views

कांग्रेस संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त कर देने का झूठ फैला रही है - मुख्यमंत्री साय

Share this post with:

सक्ती। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चाँपा और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार क्रमश:श्रीमती कमलेश जांगड़े व राधेश्याम राठिया के समर्थन में आहूत महती चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार लगाव बना हुआ है। पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। लोकसभा का यह चुनाव महत्वपूर्ण है। श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें शत-प्रतिशत मतदान करना है। कांग्रेस हार रही है, इसलिए बौखलाकर झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है।

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में संविधान से छेड़छाड़ की, 80 बार उसमें संशोधन किया, वह कांग्रेस आज संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त कर देने का झूठ फैला रही है। कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए श्री साय ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, अत्याचार-भ्रष्टाचार, अनाचार-दुराचार का आतंकराज चल रहा था। प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि तीन महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दे दी गई। 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को कर दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की शुरुआत भाजपा ने की और रिकॉर्ड खरीदी की। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया और अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान 12 मार्च को 24.72 लाख किसानों के खातों में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 प्रतिमाह देने की शुरुआत भी 10 मार्च को कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना का वादा भी पूरा कर दिया गया है। पीएससी घोटाला की जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। तेंदूपत्ता की खरीदी 5,500 रु. प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी करने की घोषणा हमने कर दी है। शेष वादों को भी हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। हमारी सरकार साँय-साँय काम कर रही है, वादे पूरा कर रही है और वहीं कांग्रेसी आँय-बाँय बोल रहे हैं। अब उस कांग्रेस का को बाय-बाय करना है। श्री साय ने आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की रायगढ़ और जांजगीर-चाँपा में कमल खिलाना है और श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

सभा को प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक द्वय गुरु खुशवंत साहेब व अनुज शर्मा, भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े (जांजगीर-चाँपा) ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा, रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, विधायक राजेश मूणत, सांसद गुहाराम अजगले, लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक गोमती साय,  पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सतनामी समाज के गुरु बालदास साहेब, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता जूदेव, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व कृषि मंत्री मेघाराम साहू ,पूर्व विधायक खिलावन साहू, रामनामी समाज के अध्यक्ष आचार्य मेहतर राम रामनानी, दिनेशलाल जांगडे, रामनामी समाज की अध्यक्ष माता सतबाई रामनामी, संतोष लहरे, लोकसभा सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, लालधर सुल्तानिया, जिला प्रभारी गिरधर गुप्ता, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक चैतराम देवांगन, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांतसिंग ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंग चंदेल, महेश साहू, पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, धनीराम धीवर, जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी राजवाड़े, जिलाध्यक्ष सुभाष जलान, जिला सचिव श्रीमती ?श्यामा बाई  साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती विद्या सिदार और श्री मोदी की सभा के ठीक एक दिन पहले अपने 50 समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मनहरण राठौर सहित काफी संख्या में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित विशाल जनसमूह उपस्थित था।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web