CNIN News Network

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ जोन कमिश्नर ने कराई एफआईआर

13 Aug 2026   49 Views

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ जोन कमिश्नर ने कराई एफआईआर

Share this post with:

 

 

रायपुर-रायपुर नगर निगम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति किसी न किसी बात को लेकर लगातार बनी हुई है। पिछले दिनों जोन चार में जोन कमिश्नर व उनके वाहन चालक के साथ पार्षद पुत्र का विवाद  पुलिस तक पहुंच गया था अब  जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पार्षद ने जोन कमिश्नर गाली गलौच कर जान से मारने व देख लेने की धमकी दी। विवाद सफाई कर्मचारियों को लेकर ही था। मामले को लेकर जोन कमिश्नर से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर नहीं हो पाया।

उधर कांग्रेस पार्षद ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि आरोप गलत है दरअसल सफाई कर्मचारियों से कमीशन मांगा जा रहा था,अवैध निर्माण पर वे कार्रवाई चाह रहे थे जिसे जोन कमिश्नर स्वीकार नहीं रहे हैं। सफाई गाडिय़ां जो 8 से 10 की संख्या में बंद पड़ी हैं उसके नाम पर डीजल का पैसा निकाला जा रहा है। एक प्रकार से यह जोन अवैध वसूली का अड्डा बन चुका है जिसे वे उजागर कर रहे हैं तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web