Share this post with:
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा है कि कांग्रेस तथ्यहीन बातें करने वाली संस्था बन चुकी है। हमारी पार्टी के भीतर का अनुशासन का एक प्रतिशत भी कांग्रेस पार्टी लागू कर ले तो मानें कि उनके भीतर भी अनुशासन है। एक परिवार के प्रति समर्पित कांग्रेस पार्टी केवल परिवार पूजन में लगी रहती है। हमारा दल ही हमारा परिवार है और हमारे कार्यकर्ताओं का संस्कार हमारी पूंजी है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चाहिए। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक विषयों पर कुछ नहीं कहना चाहिए। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति गैर जिम्मेदाराना सोच को बढ़ावा देना है। इसलिए कांग्रेस के आला नेता कुछ भी बोलते हैं जिसे समाज गम्भीरता से नहीं लेता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कहानी एक जैसी ही है।
Share this post with:
26 Oct 2026 30 Views
24 Oct 2026 70 Views
23 Oct 2026 57 Views
23 Oct 2026 74 Views