CNIN News Network

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने बाढ़ प्रभावितों को आवास देने, ऋण मा$फी की मांग

29 Sep 2026   11 Views

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने बाढ़ प्रभावितों को आवास देने, ऋण मा$फी की मांग

Share this post with:


जगदलपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांव नदी बोडऩा, भेजापदर व रामपाल अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को राहत सामग्री प्रदान कर शासन से प्रभावित परिवारों को आवास देने, एवं किसानों के ऋण मा$फी की मांग की है। इस दौरान उनके साथ हेमू उपाध्याय, सुरेंद्र झा, गौरनाथ नाग, लैखन बघेल, बुधसन नाग, घनश्याम महापात्र आदि मौजूद थे।
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस इस व$क्त प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आवास योजना का लाभ देते हुए आवास उपलब्ध कराया जाए, साथ ही ऋण माफ किया जाए और खेती-किसानी के समस्त लाभ व सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि प्रभावित परिवारों का जीविकोपार्जन हो सके। नुकसान की भरपाई के लिए सर्वेक्षण और शासन द्वारा निर्धारित रकम का वितरण जल्द से जल्द करने की मांग की है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web