CNIN News Network

कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र की खुली पोल, युवा कांग्रेस के चुनाव में बाहरी लोगों से फर्जी मतदान कराना बेहद शर्मनाक : टिकरिहा

05 Sep 2026   9 Views

कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र की खुली पोल, युवा कांग्रेस के चुनाव में बाहरी लोगों से फर्जी मतदान कराना बेहद शर्मनाक : टिकरिहा

Share this post with:

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने मुंगेली में युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के दौरान सामने आए फर्जी मतदान के गम्भीर मामले को लेकर कांग्रेस संगठन पर तीखा प्रहार किया है। श्री टिकरिहा ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देती नहीं थकती, उसके अपने आंतरिक चुनाव में लोकतंत्र की सरेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने कहा कि मुंगेली में युवा कांग्रेस चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश से दो युवतियों और सात युवकों को बुलाकर सर्किट हाउस में ठहराया गया और उनसे अवैध रूप से फर्जी वोटिंग कराई गई। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के अपने ही कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों द्वारा सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराना यह सिद्ध करता है कि कांग्रेस में सिर से पैर तक भ्रष्टाचार और छल-कपट भरा हुआ है। आज जो कांग्रेस अपने ही संगठन के भीतर निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव नहीं करा सकती, तो यह स्पष्ट हो गया है कि वह प्रदेश और देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व करने का नैतिक अधिकार पूरी तरह खो चुकी है। श्री टिकरिहा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वास्तविक युवाओं के अधिकारों को छीनकर फर्जीवाड़े के दम पर पद हथियाने का यह षड्यंत्र कांग्रेस की मूल कार्यप्रणाली को उजागर करता है। श्री टिकरिहा ने मुंगेली पुलिस व स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सर्किट हाउस के आवंटन, वहां ठहरे बाहरी व्यक्तियों की पहचान और चुनावी प्रक्रिया में उनके फर्जी उपयोग की तह तक निष्पक्ष जाँच की जाए। साथ ही इस फर्जीवाड़े में शामिल मुख्य साजिशकर्ताओं और बाहरी तत्वों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि प्रदेश की कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन करने वालों को कड़ा सबक मिल सके।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि शुष्क दिवस के दिन प्लैटिनम बार में चोरी-छिपे शराब बिक्री करते हुए जिसको गिरफ्तार किया गया है वह पलाश मल्होत्रा वर्तमान में रायपुर उत्तर युवा कांग्रेस अध्यक्ष है और युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश महासचिव का प्रत्याशी भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अपराधियों को बड़े-बड़े पद से नवाजा जाता है यह कांग्रेस पार्टी की वास्तविकता को प्रमाणित करता है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web