CNIN News Network

कांकेर से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये नक्सली डंप बरामद

26 May 2026   3 Views

कांकेर से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये नक्सली डंप बरामद

Share this post with:

कांकेर। जिले में सुरक्षाबलाें द्वारा चलाए जा रहे अभियान में दो अलग-अलग क्षेत्रों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये नक्सल डंप बरामद किया है। इसमें बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। बरामद नक्सली डंप में गुमचूर क्षेत्र से 303 राइफल के 42 राउंड मिले। 7.62 एसएलआर के 75 राउंड और 5.56 राइफल के 21 राउंड भी बरामद हुए। इसके साथ ही 7.62 एमएम एसएलआर मैगजीन फिलर के दो नग और एक स्टील कंटेनर भी मिला। छह इलेक्ट्रिक डेटोनेटर भी बरामद हुए, जिनमें से एक टूटा हुआ था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन तलाशी अभियान थाना कोयलीबेड़ा और जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम गुमचूर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चला। सुरक्षा बलों ने यहां से नक्सल डंप सामग्री बरामद की। इसी प्रकार थाना परतापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पदालमस्पी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चला। पुलिस ने वहां भी नक्सल डंप सामग्री बरामद करने में सफलता पाई। जवान जब्त नक्सली डंप को आज मंगलवार काे मुख्यालय वापस लाैटे, यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web