Share this post with:
कांकेर। जिले के चारामा ब्लॉक के बड़ेगौरी और मरकाटोला गांवों में तालाब और जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का आज शुक्रवार काे भूमिपूजन किया गया। यह कार्य कांकेर सांसद भोजराज नाग ने किया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से तालाब और जलाशय की मरम्मत की मांग कर रहे थे। इस परियोजना को 16 जनवरी 2026 को स्वीकृति मिली थी। इसकी कुल लागत लगभग 3 करोड़ 29 लाख रुपए है। परियोजना के तहत लगभग 2 किलोमीटर तक लाइनिंग का कार्य भी किया जाएगा। विभाग के अनुसार जलाशय और तालाब का जीर्णोद्धार पूरा होने पर क्षेत्र के खेतों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे 500 से अधिक किसानों को सीधा लाभ पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा होने की संभावना है। कार्य संपन्न होने के बाद किसान दोहरी फसल ले सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भी तेजी से विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि जलाशय का जीर्णोद्धार पूरा होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांसद नाग ने किसानों को 'धरती का भगवान' बताते हुए कहा कि अन्नदाता कठिन मेहनत से लोगों तक अन्न पहुंचाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार किसानों की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष गांव की कई समस्याएं भी रखीं। सांसद ने इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
Share this post with:
22 May 2026 12 Views
22 May 2026 8 Views
22 May 2026 14 Views
22 May 2026 15 Views
21 May 2026 68 Views
21 May 2026 24 Views
21 May 2026 11 Views