Share this post with:
कांकेर। जिले में छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखंडी जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिग के दौरान आज मंगलवार को सुरक्षाबलों ने नक्सल डंप का पता लगाकर हथियार सहित बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है। सर्चिग के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सल डंप से 4 भारमार बंदूक, 3 भारमार बंदूक बैरल, 1 वायरलेस सेट, 3 बंडल बिजली वायर, 1 जीपीएस, 1 छोटा सोलर प्लेट और 1 चार्जर बरामद किया। इसके अलावा नक्सली साहित्य समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।
यह अभियान बस्तर आईजी बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के 2 आईसी प्रभारी सेनानी सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन में जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सघन सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सुरक्षा बल सर्चिग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की टीम को नक्सल डंप की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके की तलाशी लेकर हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। अभियान में बीएसएफ 94वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर हनुमान मीणा, उप निरीक्षक मोहित बंसल और बीएसएफ बीडीएस टीम के कमांडर उप निरीक्षक रोशन लाल मीणा शामिल रहे। सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता के साथ लगातार सघन सर्चिग की जा रही है।
Share this post with:
25 Aug 2026 54 Views
25 Aug 2026 21 Views
21 Aug 2026 46 Views