Share this post with:
कांकेर। जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को खेल एवं युवा कल्याण विभाग कांकेर द्वारा खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन में जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं जिला मुख्यालय के स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला खेल अधिकारी टीकाराम देवांगन ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता तथा मिनी स्टेडियम कांकेर के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 02 बजे से किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से अधीनस्थ विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, खिलाडिय़ों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
Share this post with:
28 Aug 2026 14 Views
28 Aug 2026 10 Views
27 Aug 2026 14 Views
27 Aug 2026 27 Views
26 Aug 2026 46 Views
26 Aug 2026 49 Views
26 Aug 2026 36 Views