Share this post with:
कांकेर। जिले में चिल्हर नोट व सिक्कों की कमी को लेकर जन सहयोग संगठन ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को आवेदन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी भेजी गई है। संगठन ने बताया कि चिल्हर की कमी से व्यापारिक लेन-देन प्रभावित हो रहा है, खासकर छोटे और फुटपाथ व्यवसायियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि चिल्हर के अभाव में छोटे व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और कई जगह लेनदेन में विवाद की स्थिति बन रही है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण और छोटे व्यापारी डिजिटल भुगतान सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं, जिससे उनकी समस्या और बढ़ गई है। इस संबंध में बैंक प्रबंधन से चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि रिजर्व बैंक से एक सप्ताह के भीतर पर्याप्त मात्रा में नोट और सिक्कों की आपूर्ति मिलने की संभावना है। इसके बाद व्यापारियों की मांग को पूरा किया जाएगा। संगठन ने बैंक प्रबंधन के आश्वासन पर संतोष जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि जल्द ही चिल्हर की समस्या का समाधान होगा और व्यापारियों को राहत मिलेगी।
Share this post with:
28 Apr 2026 4 Views
26 Apr 2026 35 Views
26 Apr 2026 38 Views