Share this post with:
कांकेर । जिले में नक्सलवाद के खात्में के बाद लगातार चलाये जा रहे अभियान में जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ता टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दाैरान आज बुधवार काे थाना छोटेबेठिया के ग्राम हिदुर के पहाड़ी क्षेत्र से 3-3 किलोग्राम वजनी तीन टिफिन बम बरामद किए गये। बरामद तीनाें टिफिन बमों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कांकेर पुलिस एवं सुरक्षाबलाें के द्वारा नक्सल प्रभावित रहे सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। सघन तलाशी अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
Share this post with:
02 Jun 2026 8 Views
02 Jun 2026 26 Views