CNIN News Network

कांकेर के किरगोली में ड्रोन कैमरे से पहाड़ी पर आराम फरमाता दिखा वन्य प्राणी तेंदुआ

02 Sep 2026   18 Views

कांकेर के किरगोली में ड्रोन कैमरे से पहाड़ी पर आराम फरमाता दिखा वन्य प्राणी तेंदुआ

Share this post with:


कांकेर। जिले के वन परिक्षेत्र के ग्राम किरगोली में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तेंदुआ पहाड़ी क्षेत्र में आराम फरमाते हुए ड्रोन कैमरे में कैद हुआ है। तेंदुए का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आस-पास के ग्रामीणों में भय और सतर्कता देखी जा रही है। कांकेर वन परिक्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी की खबरों से ग्रामीण खासे चिंतित हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्रों की ओर भी आ सकता है। ऐसे में वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और वन क्षेत्र के आस-पास अनावश्यक रूप से अकेले नहीं जाने की अपील की जा रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web