CNIN News Network

कलेक्टर ने पावर लिफ्टर किशन को दी 10 हजार की आर्थिक सहायता

04 May 2026   3 Views

कलेक्टर ने पावर लिफ्टर किशन को दी 10 हजार की आर्थिक सहायता

Share this post with:

00 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मिला सहयोग
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक प्रदान कर आर्थिक सहयोग दिया। किशन लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर आगरा में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा फरीदाबाद में कांस्य पदक अर्जित किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य स्तर पर 6 स्वर्ण पदक जीता और प्रदेश का नाम रौशन किया है।
वर्तमान में किशन लाल आगामी अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए नियमित अभ्यास भी कर रहे हैं। किशन लाल ने बताया कि उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, संतुलित आहार, खेल उपकरण, यात्रा एवं पंजीयन शुल्क सहित विभिन्न आवश्यकताओं पर पर्याप्त व्यय की आवश्यकता होती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने के कारण वे इन सभी खर्चों को स्वयं वहन करने में असमर्थ हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा जिले के दिव्यांग साथियों को हम हर क्षेत्र में सशक्त बनाना चाहते हैं। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने किशन लाल को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web