Share this post with:
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में पथरी डीह में बाढ़ के बीच फंसे 14 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एनडीआरएफ की टीम ने तत्परता और समन्वय के साथ अभियान चलाया। प्रशासन, पंचायत अमले एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी, तहसीलदार धरसीवां राजकुमार साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्री तेजराम निषाद, ग्राम पंचायत सचिव श्री ब्रजेश एवं सब इंजीनियर प्रदीप साहू मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया।
अभियान में जनपद प्रतिनिधि ईश्वर निषाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने स्थानीय स्तर पर लगातार समन्वय स्थापित करने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा एनडीआरएफ की टीम को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा भोजन, पेयजल, दवाइयों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
Share this post with:
26 Sep 2026 20 Views
26 Sep 2026 24 Views